मुज़फ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बे में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी जीशान पुत्र इस्लाम निवासी मोरना को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को किशोरी को बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाना भोपा में तहरीर दी। मामला संज्ञेय होने के कारण पुलिस ने मिशन शक्ति टीम को जांच सौंपी और संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया गया। उस पर
👉 दुष्कर्म की धाराएँ
👉 POCSO एक्ट
के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी के साथ पुलिस ने आरोपी के आपराधिक सम्बन्धों की जांच करते हुए स्थानीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा सरकारी स्तर पर परामर्श एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group