मुजफ्फरनगर। नवाब अज़मत अली खॉ गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य समाज रोड में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज को अल्पसंख्यक वर्ग के संवैधानिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान से जुड़ी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी जानकारी के अभाव में लोग लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण, पीएम-जेवीके योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा, चर्च, जैन समाज एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता और अधिकारों पर विचार रखे। छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली छात्राओं को जिला अधिकारी एवं प्रधानाचार्य सफिया बेगम द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group