मुजफ्फरनगर। जनपद के युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। 12 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मुजफ्फरनगर परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला  का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चलेगा।
इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेले का आयोजन प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है। मेले में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न ट्रेडों के लिए अप्रेंटिसशिप (शिक्षुता) के अवसर प्रदान करेंगी।
मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपना अप्रेंटिसशिप पंजीकरण, हाईस्कूल व आईटीआई की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
संस्थान प्रशासन ने बताया कि यह मेला युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोडल प्रधानाचार्य कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group