मुज़फ़्फ़रनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के से चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसमें एक 10 साल का मासूम बालक मोबाइल गेम दिखाने के बहाने सुनसान जगह ले जाये जाने पर गम्भीर अपराध का शिकार हुआ। स्थानीय परिवार ने घटना की तहरीर थाना ककरौली में प्रस्तुत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना के अनुसार पीड़ित बच्चा घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान गाँव का ही निवासी रमेश (30) आया और बच्चे से कहा कि वह उसे मोबाइल पर गेम दिखाएगा। बच्चा रमेश की बात पर विश्वास कर उसके पीछे चला गया और दोनों सुनसान पुराने मकान की ओर गये।
पीड़ित ने बाद में परिजनों से बताया कि वहाँ उसे धमकाकर उसके साथ अनुचित किया गया । भयभीत बच्चा घर भाग आया और पूरी बात बताई। बच्चा रोते हुये घर पहुँचते ही अपने पिता हरिदास को पूरी घटना विस्तार से बताया।
इसके बाद परिवार थाना ककरौली पहुँचा और नामजद तहरीर देकर मामले में सख़्त कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने पीड़ित के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बच्चे के साथ दुर्व्यवहार और बाल सुरक्षा कानून के तहत अपराध दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द से जल्द बच्चे का स्वास्थ्य व मानसिक स्थिति ठीक रखने हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों की सहायता ली जा रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ाई से दंड दिया जाना चाहिए।
