मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काली नदी पुल के पास सघन नाकाबंदी कर गाजियाबाद के एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार (49 वर्ष) निवासी जयपुरी मोहल्ला, निवाड़ी रोड, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से कई मामलों में वांछित चल रहा था। उसके जिले में आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाते हुए मुज़फ़्फ़रनगर-सहारनपुर राजमार्ग पर काली नदी पुल के पास घेराबंदी की। जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी पहचान वांछित अपराधी के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर, छपार, पुरकाजी और नई मंडी थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियार रखना, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े आरोप शामिल हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group