मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 9 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। आदेश का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना था। इसके बावजूद शहर के लाला जगदीश प्रसाद स्कूल द्वारा छुट्टी न करने का मामला सामने आया है।
अभिभावकों का आरोप है कि डीएम के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को स्कूल बुलाया, जिससे ठंड और कोहरे में छोटे बच्चों को जोखिम उठाना पड़ा। सुबह के समय घने कोहरे और बेहद कम तापमान के कारण बच्चों को आने-जाने में भी कठिनाई हुई। कई अभिभावकों ने इस फैसले को असंवेदनशील बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो। मामले की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाई जा चुकी है और अभिभावक प्रशासन से जांच व उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group