मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर जनपद में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भोकरहेड़ी कस्बे के 18 वर्षीय युवक की भोपा मार्ग पर हुए हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुंवापट्टी निवासी अंशुल, अपने मित्र हिमांशु (निवासी हरिजन चौक) के साथ बाइक से शहर की ओर जा रहा था। दोनों युवक बचन सिंह कॉलोनी में रहने वाली बुआ से मिलने जा रहे थे। मंडी थाना क्षेत्र में भोपा मार्ग पर घना कोहरा और सड़क पर फैली कीचड़ हादसे की वजह बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सड़क पर गिर गई। अंशुल को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके। वहीं हिमांशु को कमर और कंधे में चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अंशुल के पिता संदीप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group