मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्वाड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान निशांत पुत्र पूरन सिंह, निवासी अंतवाड़ा, थाना खतौली के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में शव देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और युवक के इस कदम के पीछे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group