मुजफ्फरनगर, 21 जनवरी 2026।
गांधी कॉलोनी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गांधी वाटिका में नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण कपिल देव अग्रवाल, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।
यह प्रशासनिक कार्यालय गांधी कॉलोनी हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा निर्मित किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने सोसायटी के अध्यक्ष पवन छपरा एवं उनके सहयोगियों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि गांधी कॉलोनी के विकास कार्यों में राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर सोसायटी की ओर से मंत्री का पारंपरिक रूप से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमार रहेजा, नगर पालिका परिषद की 32 मार्केट के अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा, महामंत्री भानु प्रताप, भाजपा नेता अशोक बाटला, सुदर्शन बेदी, अशोक डोडा, अशोक छाबड़ा, सरदार तरनजीत सिंह, सरदार सतपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिनमें प्रेम पंजा, केवल कृष्ण, प्रमोद अरोड़ा, रमेश सिंधी, सतीश सेठी, प्रियंक गुप्ता, चमन गाबा, विपिन अरोड़ा, सोनू भाटिया, रमन जालोतरा, भगवानदास कटारिया, गिरधारी लाल, प्रवीण भाटिया सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।
सुरक्षा व्यवस्था गांधी कॉलोनी पुलिस इंचार्ज दीपक मावी द्वारा अपने दल के साथ सुनिश्चित की गई। मंत्री के आगमन पर क्षेत्रीय सभासद अमित पटपतिया एवं पूर्व सभासद प्रेमी छपरा ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group