मुजफ्फरनगर | जनपद मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र अंतर्गत गांव कवाल में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में आकाश सैनी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ घटना में शामिल दो नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
घटना 16 दिसंबर 2025 की है, जब गांव कवाल निवासी गोपीचंद सैनी (उम्र लगभग 50 वर्ष) का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर के पर्यवेक्षण में जांच को आगे बढ़ाया गया। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आकाश सैनी पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने दो किशोरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन व 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
