मुज़फ्फरनगर। धंधेड़ा भगवनपुरी स्थित जोली रोड की देशी शराब दुकान पर खुलेआम 5 रुपये ओवररेट वसूली का आरोप लगा है। शाम होते ही लंबी कतार लग जाती है और भीड़ की आड़ में तय दाम से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं। ओर रात के समय में अवैध तरीके से दारू बेची जाती है ,स्थानीय लोगों का कहना है कि विरोध करने पर ठेका कर्मचारी ग्राहकों से बदतमीजी करते हैं और गाली-गलौज पर उतर आते हैं। बिल मांगने पर टालमटोल की जाती है। ठेके के बाहर रोज अव्यवस्था रहती है, जिससे जाम लगता है और राहगीरों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने आबकारी विभाग से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो हुआ वायरल
