मुजफ्फरनगर : रामराज थाना क्षेत्र की टिकोला शुगर मिल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिल के तौल केंद्र पर कार्यरत तौल लिपिक तुषार के साथ कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, गन्ना तौल को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने तुषार पर हमला कर दिया। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपित उसे घेरकर पीटते हैं। घायल तुषार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हासिमपुर निवासी नितिन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group