मुज़फ्फरनगर, थाना तितावी। गाँव लालूखेड़ी निवासी स्वाति पत्नी मोनू द्वारा घरेलू विवाद को लेकर थाना तितावी में प्रार्थना-पत्र दिया गया, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। मामले में पुलिस ने स्वाति और उसके पति मोनू को थाने पर बुलाकर काउंसलिंग कराई।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई और पति-पत्नी ने विवाद सुलझा लिया। वादिनी ने अपने प्रार्थना-पत्र पर आगे कोई कार्रवाई न किए जाने की इच्छा जताई।
थाना पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था, जिसे आपसी बातचीत और समझाइश के बाद निस्तारित करा दिया गया।
