मुजफ्फरनगर, 31 जनवरी 2026। जनपद में बेसिक शिक्षा की स्थिति की समीक्षा के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने  पुरकाजी विकास खंड के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन, कक्षाओं में चल रहे शिक्षण कार्य का निरीक्षण तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बरला के निरीक्षण के समय 249 में से 200 छात्र उपस्थित मिले। एक शिक्षिका आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजलहेड़ा में 117 में से 84 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा में 337 में से 220 छात्र उपस्थित दर्ज किए गए।
प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा-1 में 220 में से 140 छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा-3 में एक शिक्षिका बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं तथा 74 में से 55 छात्र उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय तेजलहेड़ा-2 में 106 में से 95 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।
निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनता मिला। अधिकांश छात्र निर्धारित वर्दी में उपस्थित थे। विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट, हैंडपंप एवं सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में पाए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में पाई गई व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया तथा नियमित निरीक्षण जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group