मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए चार साल से लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया। युवक की पहचान शैलेंद्र उर्फ शंकर निवासी ग्राम बृजपुर, थाना बिछुआ, मैनपुरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शैलेंद्र वर्ष 2021 में घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट मैनपुरी पुलिस में दर्ज थी। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा नौकरों व किरायेदारों के सत्यापन अभियान के तहत मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग स्थित ढाबों और होटलों की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस को शैलेंद्र संदिग्ध अवस्था में कार्य करता मिला। पूछताछ और सत्यापन के बाद उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। इसके बाद तुरंत बिछुआ थाने से संपर्क कर परिजनों को बुलाया गया और युवक को सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया गया।
सीओ फुगाना नीरज सिंह ने बताया कि अभियान के तहत एसएसआई अजय पाल, एसआई नवनीत और एसआई अमर चौधरी की टीम ने अहम भूमिका निभाई। युवक के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group