मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश पर सोमवार को कई चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए। यह बदलाव रविवार को 35 पुलिसकर्मियों के तबादले के ठीक एक दिन बाद किया गया।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक गोविंद चौधरी को रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी पद से हटाकर कुटेसरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक नंदकिशोर शर्मा को कुटेसरा चौकी से हटाकर हिंडन चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक तूफान सिंह को मीरापुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार लाडपुर, लालूखेड़ी, बेगराजपुर, कुटबा, गांधी नगर और सठेड़ी चौकी क्षेत्रों की पुलिसिंग को लेकर भी समीक्षा की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज संभालने के निर्देश दिए हैं
