मुजफ्फरनगर / शेरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर में किराना दुकान से खरीदे गए सील पैक पाव के पैकेट में मृत कीड़ा (कनखजूरा) मिलने का मामला सामने आया है। यह पाव एक महिला ने अपने बच्चों को खाने के लिए खोला था, लेकिन अंदर मृत कीड़ा दिखाई देने पर परिजनों ने तुरंत बच्चों को पाव खाने से रोक दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
दुकानदार प्रिंस उर्फ़ राजकुमार ने बताया कि यह पाव उन्होंने स्थानीय सप्लायर सुहेल से खरीदा था। महिला द्वारा शिकायत किए जाने पर जब उन्होंने पूरी बात सप्लायर को बताई तो सप्लायर ने अपनी जिम्मेदारी से इनकार कर दिया और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।
इसके बाद व्यापारी ने मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि बच्चों ने यह पाव खा लिया होता तो उनकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group