मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा अंडा कारोबार से जुड़े कोल्ड स्टोरेज संचालकों, होलसेल एवं रिटेल विक्रेताओं के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेश पर चलाया गया।
विभागीय टीम ने 16 दिसंबर को पुरकाजी स्थित AKA एग फार्म प्राइवेट लिमिटेड और 18 दिसंबर को शहर के प्रमुख अंडा व्यापारिक प्रतिष्ठानों—जाहिद एग सेंटर, सिकंदर एग स्टोर, राजधानी एग स्टोर, जांबाज एग स्टोर एवं जानसठ रोड स्थित नेशनल पोल्ट्री फार्म का दौरा किया।

इस दौरान व्यापारियों को अंडों के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण, साफ-सफाई, उत्पादन तिथि, बेस्ट बिफोर लेबलिंग तथा उपभोक्ता तक सुरक्षित वितरण से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। साथ ही उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए जन शिकायत मोबाइल ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि मानकों की अनदेखी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group