मुजफ्फरनगर: शहर के पंचमुखी मोहल्ले में एक रिहायशी मकान अचानक सुर्खियों में आ गया, जब वहां चल रहे कथित अय्याशी के धंधे को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि नसीम पुत्र इस्लाम और उसका बेटा शादाब नसीम अपने मकान को गलत कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से संदिग्ध युवक-युवतियों की आवाजाही बनी हुई थी। रात के समय शोर-शराबा और विवाद आम बात हो गई थी। बुधवार को लोगों ने मकान को घेर लिया और पुलिस को बुलाया।

सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मकान से राहुल (उम्र लगभग 26 वर्ष) और सिमरन (उम्र लगभग 23 वर्ष) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपित पिता-पुत्र पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।

मोहल्लेवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार की महिलाओं को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाला गया था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group