मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध शस्त्रों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
घटना 19 जनवरी 2026 की रात की है, जब पुलिस टीम ने अस्पताल क्षेत्र के पास बिजली घर वाली गली में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल .32 बोर मय दो जिंदा कारतूस और दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों में
हर्षित चौधरी पुत्र बालेन्द्र, निवासी आदर्श कॉलोनी, थाना नई मंडी
अर्नव राठी पुत्र सुनील राठी, निवासी सौंटा, थाना मंसूरपुर
यश शिवाज पुत्र अंकित कुमार, निवासी खानपुर, थाना खतौली
शामिल हैं। तीनों की उम्र लगभग 21 वर्ष है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में लगे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ व आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group