
मुज़फ्फरनगर प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को जड़ से खत्म करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशों पर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम शुक्रताल, बिहारगढ़, भुवापुर और मजलिसपुर तौफीर के जंगलों व खादर क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की सहायता से व्यापक चेकिंग की।
टीम ने जंगलों और संदिग्ध क्षेत्रों में ड्रोन से मिले संकेतों के आधार पर मौके पर पहुंचकर अवैध शराब से जुड़े संभावित ठिकानों की तलाशी ली और उन्हें नष्ट किया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों व ग्राम प्रधानों से बातचीत कर अपना सीयूजी नंबर साझा किया और अपील की कि यदि भविष्य में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
