मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को बुढ़ाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के एक शातिर और इनामी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुढ़ाना-कांधला रोड पर नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाश की पहचान शौकत के रूप में हुई है। आरोपी पर गौवध, पशु तस्करी और आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस को वांछित था और उस पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों और नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group