मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जी.डी.एक्स. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड नोएडा और भारतीय स्किल इंडिया, नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की बड़े स्तर पर भर्ती की जा रही है। यह चयन अभियान 20 नवंबर 2025 से 01 दिसंबर 2025 तक जिले के 9 विकास खंडों के अंतर्गत विभिन्न इंटर कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा परी चौक स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 20 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को 58 वर्ष की आयु तक स्थायी नियुक्ति दी जाएगी तथा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया जाएगा।
जी.डी.एक्स. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड के डिप्टी कमांडेंट रामकिशन सिंह ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड के निर्धारित विद्यालयों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चयन प्रक्रिया चलेगी।

भर्ती कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है:

20 नवंबर: राजकीय इंटर कॉलेज, गढ़ी शेखावतपुर (बुढ़ाना)

21 नवंबर: कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा

22 नवंबर: अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर

25 नवंबर: राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाज़ी

26 नवंबर: जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल

27 नवंबर: महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज, मोरना

28 नवंबर: डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, जानसठ

29 नवंबर: के.के. इंटर कॉलेज, खतौली

01 दिसंबर: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर सदर


इस भर्ती में वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं पास), ऊँचाई 168 से.मी., उम्र 18 से 45 वर्ष और वजन 52 से 96 किलोग्राम के बीच हो। इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं-12वीं की अंकपत्रों की फोटोकॉपी, आधार कार्ड व एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित इंटर कॉलेज में उपस्थित होना होगा।

चयनित युवाओं को 15,000 से 18,000 रुपये तक वेतन के साथ पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतनवृद्धि, प्रमोशन और बोनस जैसी सुविधाएँ दी जाएंगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती अधिकारी से मोबाइल नंबर 9667989993 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group