मुज़फ्फरनगर / शाहपुर। अपराध पर नकेल कसने के लिए चल रहे अभियान के दौरान शाहपुर थाना पुलिस ने बीती रात एक वांछित अपराधी को सटीक घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हिरासत में ले लिया। वहीं मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
घटना देर रात उस समय हुई, जब पुलिस टीम रजवाहा पुलिया से धनायन रोड होकर सोरम जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस की मौजूदगी देखकर घबराया और रास्ता बदलकर भागने लगा। पुलिस ने रोकने की चेतावनी दी, तो उसने अचानक फायरिंग कर दी।
बताया गया कि आरोपी ने लगातार दो राउंड फायर किया, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली उसके पैर में जा लगी और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। तुरंत मौके पर मौजूद टीम ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान शहज़ाद उर्फ़ जमील पुत्र खलील, निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 331/2025 में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ चोरी व अवैध हथियार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से देशी तमंचा ,  कारतूस
बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में, थाना प्रभारी शाहपुर गजेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group