मुज़फ़्फ़रनगर। जिले में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड और कोहरा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group