मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ती ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने नगर पंचायत शाहपुर में संचालित रैन बसेरों एवं अलाव स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया तथा वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों से संवाद कर भोजन, कंबल, गर्म पानी, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि रैन बसेरों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। तहसीलदार बुढ़ाना को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया कि सड़क किनारे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुले में रह रहे जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाकर उन्हें ठंड से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group