मुजफ्फरनगर में कोहरे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। पुरकाजी थाना क्षेत्र के मोरना–सिकंदरपुर मार्ग पर करीब 8 बजे सरकारी एंबुलेंस UP14 GT 4821 और ई-रिक्शा UP12 ER 6394 की आमने-सामने टक्कर हो गई।
ई-रिक्शा चालक मोनू (30) पुत्र सुभाष, निवासी मोरना, सात छात्राओं को लेकर आर्य इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर जा रहा था। छात्राओं में आंचल पुत्री राजेश, निशा पुत्री सुरेंद्र, प्रीति, अलीना, निशु, रिया और काजल शामिल हैं। सभी छात्राएं मोरना व आसपास के गांवों की रहने वाली बताई गई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। मौके पर पहुंची पुरकाजी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पुरकाजी पहुंचाया। चिकित्सकों ने चालक मोनू के पैर में दो जगह फ्रैक्चर बताया है, जबकि आंचल और निशा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस एंबुलेंस चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group