मुज़फ्फ़रनगर | 29 जनवरी 2026। मुज़फ्फ़रनगर में स्कूल से लौट रहे तीन किशोर छात्रों की बाइक एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
हादसा रतनपुरी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पार करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतकों की पहचान हिमांशु (इंटरमीडिएट छात्र) और अक्षय (हाईस्कूल छात्र) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा छात्र देवराज अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और असावधानी को बड़ा कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group