मुज़फ्फरनगर | पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बुधवार को मुज़फ्फरनगर में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए न्यायालयी कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। इस दौरान शहर की सड़कों पर वकीलों की बड़ी भीड़ देखने को मिली।
जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पश्चिमी यूपी देश के सबसे अधिक मुकदमे दर्ज होने वाले क्षेत्रों में शामिल है, इसके बावजूद यहां हाईकोर्ट की बेंच न होना गंभीर अन्याय है।

अधिवक्ताओं ने बताया कि गरीब और आम वादकारियों को न्याय के लिए प्रयागराज जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। प्रदर्शन के चलते दिनभर न्यायालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा।
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि जब तक हाईकोर्ट बेंच की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group