मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत जल्द ही GBC 5.0 का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर को 5000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है। इसके मुकाबले अब तक 1615 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल बनाकर तेजी से काम करें, ताकि तय लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि निवेशकों को हर संभव सुविधा दी जाए, ताकि जिले में नए उद्योग लगें और युवाओं को रोजगार मिले। बैठक में एमडीए सचिव, यूपीएसआईडीए के अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
