मुज़फ़्फ़रनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काकड़ा के पास प्रधान फार्म हाउस के निकट बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा आकांक्षा की मौत हो गई, जबकि उसके भाई शिवम और मित्र अंशुल पुत्र प्रताप को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों स्कूटी से परीक्षा देने जा रहे थे, तभी स्कूटी फिसलने के बाद पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में आकांक्षा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि घायल दोनों युवकों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
