मुज़फ्फरनगर जिले के रथेडी गांव से एक युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे दूसरे समुदाय के एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
बताया गया कि युवती दोपहर के समय घर से बाहर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवती एक युवक के साथ जाती हुई नजर आई। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कई जगह दबिश दी जा रही है। दूसरी ओर परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती को किसी साजिश के तहत बहकाकर ले जाया गया है।
