मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रैदासपुरी मोहल्ले से दो किशोरों के लापता होने की घटना ने स्थानीय लोगों को चिंतित कर दिया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
लापता किशोरों के नाम दीपांशु (16 वर्ष) और आयुष (16 वर्ष) बताए गए हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों किशोर 23 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाहर चले गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि घर लौटने की उम्मीद में पूरे दिन तलाश की गई, लेकिन जब कोई जानकारी हाथ नहीं लगी तो पुलिस से मदद मांगी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है।
सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दोनों किशोरों की सुरक्षित बरामदगी के लिए टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
इधर, परिवार के सदस्यों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को किशोरों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराएं।
