मुज़फ्फरनगर। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। चरथावल ब्लॉक में विशेष जांच अभियान के दौरान नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ. देवेंद्र क्लीनिक को अपंजीकृत पाए जाने पर सील कर दिया गया।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर न तो कोई वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र मिला और न ही चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सका। पूछताछ में संचालक संतोषजनक जवाब भी नहीं दे सके।

ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक चरथावल डॉ. सतेंद्र कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही दोनों क्लीनिकों को सील कर नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group