मुज़फ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर के ज़िले में पहुंचते ही समर्थकों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मान की पगड़ी पहनाई और किसानों की परंपरा का प्रतीक माने जाने वाले हल व ट्रैक्टर-ट्रॉली भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

चंद्रशेखर के आगमन को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपने नेता का स्वागत करते दिखे। हल और ट्रॉली भेंट करने का उद्देश्य किसान समुदाय की भावनाओं को उनके समक्ष रखना और कृषि हितों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दर्शाना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group