मुज़फ्फरनगर। आगामी पंचायत चुनावों से पहले जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले अवैध हथियार कारोबार पर बुढ़ाना पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में संचालित एक गुप्त हथियार निर्माण इकाई का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से तमंचों की अवैध सप्लाई में लिप्त थे।
गिरफ्तार आरोपियों में असलम पुत्र नूर हसन और महताब पुत्र अशरफ शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई में इनके ठिकाने से बड़ी संख्या में तैयार और अधबने हथियार बरामद किए गए, जिनमें 315 बोर व 12 बोर के तमंचे, पोनिया और हथियार निर्माण के उपकरण शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी असलहे की आपूर्ति शाहरुख, रिज़वान तथा एक महिला सहयोगी के माध्यम से विभिन्न जिलों में करते थे। इन हथियारों की डिमांड चुनावी माहौल में अधिक रहती थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group