मुज़फ्फरनगर। जिले की नई मंडी पुलिस ने देर रात एनएच-58 पर गश्त के दौरान गौकशी में वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व 18 किलोग्राम गौमांस बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई मेरठ जोन के एडीजी, सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी व एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और थाना प्रभारी बृजेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।


❖ ऐसे हुई पूरी कार्रवाई


पुलिस टीम एनएच-58 पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक बझेड़ी जंगल मार्ग से गौमांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों अभियुक्त भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा कंबिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
❖ गिरफ्तार अभियुक्त
✔ सोनू उर्फ कलीम उर्फ ऐना — निवासी मदीना पार्क, थाना सिविल लाइन (घायल)
✔ दाऊद — निवासी ग्राम बागोवाली, थाना नई मंडी
दोनों के खिलाफ पूर्व में भी गौकशी व शस्त्र अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।

❖ बरामदगी


• 02 तमंचे
• 03 खोखे, 01 जिंदा कारतूस
• प्लास्टिक कट्टे में 18 किलो गौमांस
पुलिस टीम ने घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group