मुज़फ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में हुए हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां वीडियो बनाने के दौरान एक नाबालिग युवक की ओर से चलाई गई गोली से 21 वर्षीय सुरक्षा गार्ड शुभम की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने साथी के साथ साइट पर आया था और लाइसेंसी बंदूक के साथ वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान हथियार का ट्रिगर दब गया और गोली पास खड़े शुभम को जा लगी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। हथियार को कब्जे में ले लिया गया है और नाबालिग को पूछताछ के लिए बाल न्याय बोर्ड की प्रक्रिया के तहत अभिरक्षा में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group