मुज़फ्फरनगर। जिले में महिलाओं के हितों से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर 2025 को चरथावल विकासखंड सभाकक्ष में व्यापक जागरूकता चौपाल और महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने दी।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य सपना कश्यप करेंगी।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी—
निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना , आयुष्मान भारत कार्ड , कन्या सुमंगला योजना, 
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान आदि

चौपाल के दौरान पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी पीड़ित महिला या बालिका को कोई व्यक्तिगत समस्या है, तो वह महिला आयोग की सदस्य के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके लिए लाभार्थी 17 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे चरथावल ब्लॉक सभागार में उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group