मुज़फ्फ़रनगर / जानसठ। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जानसठ तहसील परिसर के बाहर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय बांग्लादेश सरकार पर कठोर कार्रवाई का दवाब बनाए और यूनुस को दिया गया शांति का सम्मान रद्द किया जाए।
शिवसेना जिला प्रभारी बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले, तोड़फोड़ और समुदाय विशेष के लोगों के विस्थापन की घटनाएँ चिंता का विषय हैं। तहसील अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और व्यापक स्तर पर किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए भारत सरकार से भी अपील की कि मुद्दे को राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाया जाए, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, रोशन कुमार, सचिन कुमार, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार, अनुज कुमार, एडवोकेट हरमन कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
