मुरादाबाद पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र में सक्रिय एक हनी-ट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है। गिरोह की महिला सदस्य मुस्कान सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती बढ़ाकर उन्हें विश्वास में लेती थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह मुलाकात का बहाना बनाकर युवक को एक कमरे पर बुलाती थी।

जैसे ही युवक पहुँचता, उसका पति वसीम उर्फ मुन्ना अचानक पहुँचकर वीडियो रिकॉर्ड कर लेता और फर्जी मुकदमे या वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह अब तक लगभग 50 लाख रुपये की उगाही कर चुका है। मोबाइल चैट, बैंक लेनदेन और वीडियो क्लिप्स सहित कई डिजिटल सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं।

वसीम के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group