मुज़फ्फरनगर | जिले के कपसाड़ गांव में महिला की निर्मम हत्या और उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक शनिवार को गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
सांसद मलिक ने परिजनों से बातचीत के दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और अपहृत बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ढिलाई बरती तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
सपा सांसद ने बताया कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया गया है और अखिलेश यादव स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group