शामली। मेरठ–करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक मोनू पुत्र सरदार सिंह, निवासी बहजोई (संभल), गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुँची पीआरवी-3016 टीम ने घायल मोनू को सीएचसी शामली में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक को सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
