मेरठ। मोहकमपुर क्षेत्र में मिली युवक की संदिग्ध लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ईद से पहले सामने आए इस ब्लाइंड मर्डर में परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम ने मुज़फ्फरनगर निवासी हनी उर्फ़ विनीत आनंद (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
जांच में पता चला कि मृतक और आरोपी के बीच लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने बातचीत का झांसा देकर मृतक को सुनसान स्थल पर बुलाया और गुस्से में आकर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घटनास्थल से भाग निकला और खुद को बचाने के लिए फोन बंद रखकर इधर-उधर घूमता रहा।
शिकायत मृतक के भाई पप्पू द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अब हत्या के पीछे छिपे अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
