मेरठ में पुलिस विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने निरीक्षण के दौरान लगातार सुस्ती, जिम्मेदारियों की अनदेखी और जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता पाए जाने पर यह कार्रवाई की।
लाइन हाजिर किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में शामिल हैं उप निरीक्षक सुनील कुमार (थाना कंकरखेड़ा)
उप निरीक्षक मंजीत सिंह (थाना दौराला), उप निरीक्षक प्रियांक शुक्ला (थाना पल्लवपुरम), मुख्य आरक्षी 25 बाबू लाल (थाना कंकरखेड़ा), मुख्य आरक्षी 1074 मुनेश शर्मा (थाना पल्लवपुरम), मुख्य आरक्षी 930 दीपचन्द (थाना पल्लवपुरम)
सूत्रों के अनुसार, कई शिकायतों और विभागीय फीडबैक में इन कर्मियों के खिलाफ लगातार ड्यूटी में ढिलाई की बातें सामने आई थीं। एसएसपी ने सभी थानों को स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिसिंग में अनुशासन और तत्परता अनिवार्य है, और किसी भी स्तर की लापरवाही को सख्ती से निपटाया जाएगा।

