मेरठ । शहर के संवेदनशील मकबरा डिग्गी इलाके में एक मकान को लेकर चल रहा विवाद रविवार देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। नौशाद पक्ष और शमीम पक्ष के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान मौके से गुजर रहे कामिल पुत्र फैयाज अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में ईंट लगने से खून बहने लगा।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। आरोप है कि मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धीरज सिंह और केसरगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में थे।
मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने तत्काल दोनों पुलिस अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया और मेडिकल जांच के आदेश दिए। फिलहाल दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group