दक्षिणी मैक्सिको के ओआक्साका राज्य में इंटरओशैनिक कॉरिडोर मार्ग पर चल रही एक ट्रेन के पटरी से उतरने से बड़ा रेल हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 98 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन का इंजन पटरी से उतरने के बाद कई डिब्बे ढलान की ओर खिसक गए, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद राहत-बचाव दल, पुलिस और आपदा कर्मी मौके पर पहुंचे और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित कर दी गई है। प्रारंभिक अंदेशा है कि ट्रैक से जुड़ी तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है, हालांकि आधिकारिक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
सरकारी एजेंसियों ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवज़े और घायलों के उपचार के लिए आपात सहायता की घोषणा की है। घटना के बाद क्षेत्र में रेल मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group