लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति को लेकर जारी अवकाश सूची में अहम संशोधन किया है। राज्य सरकार के ताजा आदेश के अनुसार अब मकर संक्रांति की सरकारी छुट्टी 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को दी जाएगी। इस दिन प्रदेश भर में सरकारी कार्यालय, बैंक और अधिकांश शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पहले जारी अवकाश कैलेंडर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के लिए केवल निर्बंधित अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के व्यापक सामाजिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिससे आमजन को त्योहार मनाने में सुविधा मिल सके।
