मुज़फ्फरनगर | 30 जनवरी 2026। जनपद में आने वाले प्रमुख धार्मिक पर्व — संत रविदास जयंती और शब-ए-बारात — को लेकर जिला प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिला पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया।
बैठक में त्योहारों के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं और जुलूसों के मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों और स्थानीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने दो टूक कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने सभी आयोजकों से अपील की है कि शासन की गाइडलाइन का पालन करें, कोई नई परंपरा शुरू न करें और जुलूसों में अनुशासन बनाए रखें।
बैठक में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सभी क्षेत्राधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group