नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों के किरायों में संशोधन कर दिया है और नई दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई हैं। मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जिन यात्रियों की यात्रा दूरी 215 किलोमीटर से अधिक है, उन्हें अब टिकट पर प्रति किमी 1–2 पैसे अतिरिक्त देना होगा।
इस बढ़ोतरी का असर मुख्यतः मेल/एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, एसी चेयरकार, स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। वहीं लोकल-सबअर्बन ट्रेनें, मासिक व सीज़न पास और छोटी दूरी की यात्राएँ पुराने किराये पर ही रहेंगी।
रेल मंत्रालय ने बताया कि बढ़ा हुआ किराया सुरक्षा उन्नयन, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और परिचालन लागत को ध्यान में रखकर लागू किया गया है।
नई किराया सूची राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेज़स, दुरन्तो, जन शताब्दी, हमसफर सहित अधिकांश लंबी दूरी की सेवाओं पर लागू है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुकिंग से पहले संशोधित किराया स्लैब अवश्य देखें, क्योंकि नई दरें केवल आज से जारी टिकटों पर लागू होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group